8 दिसंबर 2023 - 05:55
सऊदी अरब का लड़ाकू विमान दुर्घटना का शिकार, चालक दल की मौत

इस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना आज गुरुवार दोपहर 12:50 बजे ज़हरान में एयर बेस किंग अब्दुल अजीज में सामान्य प्रशिक्षण के दौरान हुई।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने ज़हरान क्षेत्र में अपने एक F15SA लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और उस में सवार सभा लोगों के मारे जाने की खबर दी है।सऊदी मीडिया के अनुसार, सऊदी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि यह लड़ाकू विमान सऊदी वायु सेना से संबंधित था। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि देश का एक F-15SA लड़ाकू विमान ज़हरान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों की मौत हो गई।

इस संबंध में सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा, ''इस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना आज गुरुवार दोपहर 12:50 बजे ज़हरान में एयर बेस किंग अब्दुल अजीज में सामान्य प्रशिक्षण के दौरान हुई। अल-मलिकी ने कहा कि जांच समिति ने इस घटना का विवरण और इसके कारण का पता लगाने के लिए अपना मिशन शुरू कर दिया है।